Featured

बेगूसराय में अवैध कब्जे पर चौथे दिन चला बुलडोजर:1000 लीटर देसी शराब जब्त, झोपड़ी के नीचे मिट्टी में छिपा कर रखा था।

1000 लीटर देसी शराब जब्त, झोपड़ी के नीचे मिट्टी में छिपा कर रखा था।

 

बेगूसराय में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का ऑपरेशन बुलडोजर लगातार चौथे दिन भी जारी है। आज भी जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम जेसीबी के साथ लोहिया नगर झोपड़पट्टी पहुंची और स्थायी व अस्थाई निर्माण पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। हैरानी की बात है कि बुलडोजर चलाने की प्रक्रिया शुरू होने के 1 घंटे के अंदर ही 1000 लीटर से अधिक अर्ध निर्मित और निर्मित देसी महुआ शराब बरामद किया जा चुका है।

 

अतिक्रमणकारियों ने यहां अपनी झोपड़ी के नीचे मिट्टी में प्लास्टिक के गैलन में भरकर देसी जावा महुआ शराब छुपा कर रखा था। शराब को प्रशासन ने जब्त किया शराब को प्रशासन ने जब्त किया है और नष्ट कर रही है। यहां मंगलवार से चल रहे अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान बीते दो दिनों में पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला हुआ। इसको लेकर आज बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। अवैध कब्जे के खिलाफ चल रही कार्रवाई।

अवैध कब्जे के खिलाफ चल रही कार्रवाई। नगर निगम के कर्मी मुस्तैदी के साथ एक-एक जगह की तलाशी लेते हुए अतिक्रमण हटाने में लगे हुए हैं। मौके पर नगर आयुक्त, सदर एसडीओ, सदर-वन डीएसपी, नगर थानाध्यक्ष के अलावा आसपास के थाना और पुलिस लाइन से भी पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है। सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि पदाधिकारी के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। अवैध कब्जे के कारण यातायात बाधित होता है। यहां अवैध शराब बन रहा है।

 

बाइक चोरी की घटना भी सामने आती है। जमीन माफिया इन लोगों को गुमराह कर रहे है। कार्रवाई से अपराध नियंत्रण होगा। यहां पिछले 4 दिनों से एक भी छिनतई की घटना नहीं हुई है। 8 हजार लीटर से ऊपर देसी शराब बरामद और नष्ट हुआ है। नगर थाना और उत्पाद थाना में एफआईआर भी दर्ज हुआ है। यहां अवैध तौर पर शराब का कारोबार चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *