Tuesday, October 27, 2026
Latest:
Featured

बिहार-मैट्रिक में चौथा स्थान हासिल करने वाले आदित्य सम्मानित होंगे:पटना में 3 दिसंबर को मेघा दिवस समारोह का आयोजन होगा।

पटना में 3 दिसंबर को मेघा दिवस समारोह का आयोजन होगा।

पताही के आदित्य ने बिहार बोर्ड परीक्षा-2025 में चौथा स्थान हासिल किया था।
पटना में 3 दिसंबर 2025 को आयोजित मेघा दिवस समारोह में मैट्रिक परीक्षा में राज्य में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आदित्य को सम्मानित किया जाएगा। आदित्य ने 486 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। यह समारोह देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर ज्ञान भवन, गांधी मैदान में होगा।

बिहार में बोर्ड एग्जाम में चौथा स्थान हासिल किया था

आदित्य पताही प्रखंड के जिहुली उच्च विद्यालय का छात्र है। उसने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 में 486 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में चौथा स्थान हासिल किया था। इस उपलब्धि से उसने अपने जिले और प्रखंड का नाम रोशन किया है।

बिहार परीक्षा समिति ने जारी किया पत्र

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षा नियंत्रक (माध्यमिक) ने जिहुली उच्च विद्यालय के प्राचार्य को एक पत्र भेजा है। पत्र में प्राचार्य को 2 दिसंबर 2025 को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

यहां निबंधन के बाद पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए परिचय पत्र जारी किया जाएगा। आदित्य गोनाही गांव के निवासी हैं। उनके माता-पिता भारती कुमारी और धर्मेंद्र कुमार दोनों शिक्षक हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *