Featured

बेगूसराय में जज अचानक पहुंच गए स्कूल:बच्चों से किया सवाल-जवाब, छात्र-छात्राओं को बाल दिवस पर कोर्ट आने का दिया निमंत्रण।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश करुणा निधि प्रसाद आर्य बुधवार को बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र में स्थित राजकीय कृत मिडिल स्कूल अनुसूचित पोखरिया में बच्चों से मिलने पहुंचे। प्राचार्य उषा शर्मा ने न्यायाधीश का स्वागत किया। इसके बाद न्यायाधीश प्राचार्य क्लास रूम में जाकर बच्चों से मुलाकात की।

न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य ने बच्चों को सामाजिक विज्ञान एवं बच्चों के लिए आवश्यक कानूनी बातें बताई। इसके साथ ही बच्चों को उनके पाठ से संबंधित पढ़ाई तथा सामान्य ज्ञान से संबंधित बातें भी बताई। वर्ग छह एवं सप्तम के बच्चों को उनके पाठ के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दिया।

जज ने प्रिंसिपल को बच्चों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के दिशा-निर्देश दिए

जज ने छात्र-छात्राओं से बात कर उनकी समस्याओं को सुना और प्राचार्य को समस्याओं को दूर करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही साथ उपस्थित बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर पेंटिंग निबंध एवं बाल दिवस से संबंधित रंगोली एवं अन्य तैयारी करने को कहा। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

न्यायाधीश ने बच्चों को बाल दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में तैयारी के साथ आने को कहा है। मौके पर स्कूल के सहायक शिक्षक सुनील कुमार पीएलए की प्रभारी अध्यक्ष वंदना कुमारी, डीएलएसए के संगम मिश्रा, शैलेश कुमार एवं अरविंद कुमार भी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *