Featured

राजनगर विस क्षेत्र में मतदान केंद्रों व चेक पोस्ट का निरीक्षण।

राजनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक रमेश वर्मा ने रुद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्नौर चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने उपस्थित पुलिस और सुरक्षा बलों से बात की तथा उन्हें सघन जांच अभियान लगातार जारी रखने का निर्देश दिया।

 

इसके बाद प्रेक्षक ने अंधराठाढ़ी प्रखंड के संवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण किया, जिनमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मधुबन बायां भाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मधुबन दायां भाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मधुबन, नया भवन दायां भाग और प्राथमिक विद्यालय अंधरा, उर्दू बायां भाग शामिल हैं। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जागरूक करने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट को कई आवश्यक निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *