Featured

शपथ लेकर सेविकाओं ने मतदाताओं को जागरूक करने का लिया संकल्प।

खोदावंदपुर बाल विकास परियोजना खोदावंदपुर कि सेविकाओं ने गुरुवार को कार्यालय परिसर मे शपथ लेते हुए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए संकल्प लिया।

 

साथ ही जागरूकता रैली कर मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि लोकतंत्र है पर्व हमारा, ओ मेरे भैया ओ मेरे चाचा वोट गिराने जाना। इसकी जानकारी देते हुए खोदावंदपुर बाल विकास परियोजना के बीसी विवेक कुमार ने बताया कि खोदावन्दपुर परियोजना अंतर्गत लो. भीटीआर क्षेत्र फफौत पंचायत के समुदाय में घर घर जाकर लोगो को मतदान करने हेतु अनुरोध भी किया गया।

 

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मे खोदावन्दपुर प्रखंड अंतर्गत महिला एवम बाल विकास निगम, बेगूसराय के गौस अली हैदर खान, ज़िला परियोजना प्रबंधक एवम जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन , बेगूसराय के जिला मिशन समन्वयक राज कुमार सिन्हा, प्रखंड समन्वयक विवेक कुमार, पर्यवेक्षिका सोनम कुमारी, रेणु कुमारी समेत प्रखंड क्षेत्र कि आँगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *