Featured

दफ्तर के भीतर पर्चा भर रहे थे कांग्रेस और BJP के उम्मीदवार, बाहर भिड़ गए समर्थक, पुलिस ने बरसाई लाठियां।

बेगूसराय के तेघड़ा अनुमंडल कार्यालय में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच नामांकन के दौरान नारेबाजी से शुरू हुई झड़प हिंसा में बदल गई. पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज किया और भीड़ को खदेड़ा. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.

पुलिस की सख्ती के बाद अब नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी कराई जा रही है.

बेगूसराय में गुरुवार को नामांकन के दौरान बड़ा हंगामा हो गया. कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच नारेबाजी से शुरू हुई और कहासुनी देखते ही देखते झड़प में बदल गई. हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठीचार्ज किया और भीड़ को खदेड़ दिया.

नामांकन के दौरान भिड़ गए कार्यकर्ता

घटना तेघड़ा अनुमंडल कार्यालय के गेट के बाहर की है, जहां बछवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शिव प्रकाश गरीबदास और भाजपा उम्मीदवार व खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता नामांकन के लिए पहुंचे थे. दोनों नेताओं के अंदर जाने के बाद गेट पर मौजूद उनके समर्थकों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई. बात बढ़ी तो समर्थक आपस में भिड़ गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *