Featured

बिहार से बारिश की विदाई, गुलाबी ठंड की दस्तक, दोपहर में गर्मी कर रही लोगों को परेशान।

  • Karwa Chauth 2025: इन चीजों के बिना अधूरी है करवा चौथ की पूजा ? यहां देखें सामग्री List
  • World Smallest Hotel: ये है दुनिया का सबसे छोटा होटल
  • बेहद स्टाइलिश हैं अजय देवगन की पत्नी काजोल, आज भी कतीलान लुक्स से करती हैं घायल
  • जवानी में बेहद हसीन दिखती थीं जीनत अमान, देखें खूबसूरत तस्वीरें
  • World’s Oldest Flag: यह है दुनिया का सबसे पुराना झंडा, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम शामिल
  • Ahoi Ashtami 2025: 13 या 14 अक्टूबर कब है अहोई अष्टमी, ये व्रत क्यों रखा जाता है
  • Gold Jewellery: क्या सोना भी रखे-रखे हो जाता है खराब? जानिये सच
  • Instagram Rings Awards: अब टॉप क्रिएटर्स को मिलेगा ये अवार्ड, जानिए कौन है इसके लायक
  • iPhone 16 की कीमत में 7,000 तक की कटौती,  जानें कहां मिल रही ये डील
  • अब UPI के लिए पिन की जरूरत नहीं: फिंगरप्रिंट और फेसआईडी से हो जाएगी पेमेंट, जानिये कैसे

पटना। बिहार में अब मौसम रस्ते बदलने लगा है। सुबह और शाम की हवा में हल्की सी ठंडक महसूस होने लगी है वहीं दोपहर में धूप अभी भी तीखी बनी हुई है। यही वजह है प्रदेश में बढ़ती शुष्कता और मानसून की सक्रियता में कमी।
मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया है। अगले एक हफ्ते तक मौसम सामान्य बने रहने का अनुमान है, लेकिन उमस से पूरी राहत नहीं मिलने वाली है।

पिछली 24 घंटे की रिपोर्ट

पिछले 24 घंटे में 26 जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई थी, लेकिन केवल बेगूसराय में ही बारिश हुई। पटना में मौसम सामान्य रहा। राजधानी में इस दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

मानसून की हो सकती है विदाई

मौसम केंद्र का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मानसून की गतिविधियां और कमजोर होंगी। बंगाल की खाड़ी की ओर कोई निम्न दबाव का क्षेत्र नहीं बन रहा है, जिससे बारिश की संभावना और गिरावट पर है। वैज्ञानिक अनुमान है कि 10 से 15 अक्टूबर के बीच बिहार से मानसून औपचारिक रूप से विदा हो सकता है। उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी संभव हो, लेकिन बड़ी बारिश नहीं होगी।

शुष्क हवा बदल रही हवा की दिशा

उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवा में शुष्कता है, जिससे ठंडी और सुहावनी हवा सुबह-शाम महसूस हो रही है। रात का तापमान हल्का घटने लगा है। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2–3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है, न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं।

पटना में मौसम रहेगा सुहावना

पटना में मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और शाम हल्की सर्द हवा बह रही है, जिससे मौसम सुहावना लग रहा है। अगले एक हफ्ते तक आसमान साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 33–35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना, जबकि न्यूनतम 23–25 डिग्री के लगभग रहेगा। हवा की दिशा में भी बदलाव हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *