Featured

हल्की बूंदाबांदी की वजह से कार्यक्रम में देरी की संभावना, मंसूरचक में पहुंचेंगे खेल मंत्री।

हल्की बूंदाबांदी की वजह से कार्यक्रम में देरी की संभावना, मंसूरचक में पहुंचेंगे खेल मंत्री।

 

सुरक्षा के लिहाज से मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों को तैनात किया गया है।
विजयादशमी के अवसर पर बेगूसराय में तीन जगह पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी जगह करीब 6 बजे रावण दहन का कार्यक्रम होना है। हालांकि मौसम में जबरदस्त बदलाव से आयोजन भी हैरान परेशान है।

प्रत्येक साल की तरह इस बार भी बाबा हरिगिरी धाम, बरौनी जीरोमाइल के एचएफसी ग्राउंड एवं मंसूरचक में रावण वध कार्यक्रम की तैयारी की गई है। एचएफसी ग्राउंड में रावण के साथ-साथ कुंभकरण का भी पुतला बनाया गया है। दोनों पुतला करीब 50 फीट ऊंचा है।

स्थानीय कारीगरों ने 20 दिन की मेहनत से दोनों पुतले को तैयार किया है। राम और लक्ष्मण के रूप में स्थानीय लोग ही पुतला दहन करेंगे।

दूसरा रावण दहन कार्यक्रम मिथिलांचल के पावन शिवालय बाबा हरिगिरी धाम गढ़पुरा में होगा। यहां 60 फीट का रावण बनाया गया है। स्थानीय स्तर के कलाकारों ने करीब 15 दिन की मेहनत के बाद रावण के पुतले को तैयार किया है। बाबा हरिगिरी धाम मंदिर कैंपस के बगल में ही पुतला जलाया जाएगा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कौन आग लगाएगा।

इसी तरह मंसूरचक में भी रावण दहन किया जाता है। यहां 1981 से रावण दहन किया जा रहा है। स्थानीय कारीगरों ने ही रावण का 50 फीट का पुतला तैयार किया है। बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। सभी जगहों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों को तैनात किया गया है। हालांकि अभी कहीं भी पुतला खड़ा नहीं हो सका है, मौसम के साफ होने का इंतजार किया जा रहा है। मौसम की यही स्थिति रही तो कहीं भी रावण जलेगा नहीं, बल्कि बारिश के कारण गल जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *