Featured

दरभंगा में हत्या की बड़ी वारदात, हाईवे पर टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, जमकर हुआ बवाल।

हत्या या सड़क हादसा?

पुलिस की शुरुआती जांच इसे हिट-एंड-रन से जोड़ रही है। लेकिन स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह कोई साधारण दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उनका आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। सवाल उठ रहे हैं कि यदि यह सड़क हादसा है तो शव कई टुकड़ों में कैसे बंटा? घटनास्थल पर खून क्यों नहीं मिला? और मनीष का वाहन कहां गया?

प्रशासन ने संभाला मोर्चा

गुस्साई भीड़ को शांत कराने के लिए मौके पर एसडीपीओ राजीव कुमार और एसडीएम विकास कुमार पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि परिवार के लिखित आवेदन के आधार पर हत्या की आशंका सहित हर पहलू से जांच की जाएगी। अधिकारियों की समझाइश के बाद लोगों ने जाम हटा लिया।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना की वास्तविक सच्चाई सामने आ सके। शहर के लोगों और कारोबारी वर्ग की एक ही मांग है कि इस घटना की जांच निष्पक्ष तरीके से की जाए और दोषियों को सख्त सजा मिले। दरभंगा जैसे संवेदनशील इलाके में दिन-दहाड़े हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस रहस्यमय मौत की गुत्थी को कितनी जल्दी सुलझाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *