Featured

ठाकुरबाड़ी में श्रीराम महायज्ञ का भूमि पूजन।

बेगूसराय राम जानकी ठाकुरबाड़ी सुजा में नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का ध्वजारोपण फतेहा महंथ 1008 श्रीराम सुमिरन दास जी महाराज द्वारा किया गया है।

 

इस अवसर पर यजमान सह पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार, डीपीएस स्कूल बेगूसराय के निदेशक कुंदन कुमार एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह उर्फ सार्जन सिंह उपस्थित थे। मौके पर सुजा महंत श्री श्री 108 शंकर दास ने बताया कि 21 नवंबर से 29 नवंबर तक नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ सह श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में 51 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ, राम कथा, भजन संध्या, पूज्य संतो का सानिध्य सुजा मठ में आयोजित है।

 

इस अवसर पर गौड़ा ठाकुरबाड़ी के पूज्य महंथ 108 श्री संदीप दास जी महाराज, विष्णुदेवाचर्या जी महाराज, मणिराम दास, आत्माराम दास, गोपाल कृष्ण गोपी, विवेक कुमार, अधिवक्ता धर्मवीर कुमार, मंटुन मिश्र, ऋषिराज, राममूर्ति चौधरी, अमरजीत चौधरी, विशाल कुमार, महंथ कौशल किशोर दास जी, सत्येंद्र कुमार झा निदेशक बी एन विद्यापीठ, सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल के निदेशक अमित कुमार रूद्राक्ष, एसबीवीवीपी मोहनपुर के राजेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *