Featured

बेगूसराय में पूर्व विधायक अमिता भूषण की पदयात्रा जारी, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद।

अमिता भूषण ने घर-घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया और खासकर महिलाओं के साथ संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं। उन्होंने लोगों से कहा कि वर्तमान सरकार ने वोट की चोरी कर जनता के अधिकार और आरक्षण पर चोट पहुँचाई है।

‘अपने कार्यकाल में हमने इस पंचायत में विकास की नींव रखी थी, लेकिन आज उसकी कड़ी टूट गई है। आने वाली महागठबंधन की सरकार रोजगार उपलब्ध कराएगी, महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये सम्मान राशि देगी और जीवन स्तर में बदलाव लाएगी।’– पूर्व विधायक, अमिता भूषण

ग्रामीणों ने सड़क, बिजली और जलजमाव जैसी समस्याओं से पूर्व विधायक को अवगत कराया। पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *