Featured

बिहार अधिकार यात्रा की रैली में लेट पहुंचे तेजस्वी, RJD के नेताओं ने डांसरों से लगवाए ठुमके।

तेजस्वी ने बिहार अधिकार यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत बख्तियारपुर से की. लेकिन तेजस्वी के पहुंचने से पहले वहां का मंच देखने लायक था. रैली में वो लेट पहुंचे तो लोगों को रैली में रोकने के लिए आरजेडी के नेताओं ने डांसरों से ठुमके लगवाए.

बिहार अधिकार यात्रा की रैली में लेट पहुंचे तेजस्वी, RJD के नेताओं ने डांसरों से लगवाए ठुमके
बिहार में लौट आया RJD का पुराना रंग।

बिहार में आरजेडी का पुराना रंग लौट आया है. तेजस्वी यादव के बिहार अधिकार यात्रा के लिए तैयार मंच पर खूब लगे ठुमके. दरअसल, ये मंच बख्तियारपुर में तेजस्वी यादव के लिए सजी थी. आज इसी मंच से तेजस्वी ने बिहार अधिकार यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत की. लेकिन तेजस्वी के बख्तियारपुर पहुंचने से पहले अधिकार यात्रा का यह मंच देखने लायक था.

रैली में तेजस्वी यादव लेट पहुंचे तो लोगों को रैली में रोकने के लिए आरजेडी के नेताओं ने डांसरों से ठुमके लगवाए. तेजस्वी की बिहार अधिकार यात्रा 20 सितंबर चल चलेगी. यह यात्रा कल यानी 16 सितंबर से जहानाबाद से शुरू हुई थी और यह वैशाली में खत्म होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *