Featured

समस्तीपुर नगर निगम कार्यालय पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन:पेंशन और बकाया वेतन के भुगतान की मांग, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।

समस्तीपुर नगर निगम के स्थाई सफाई कर्मचारियों ने आज कार्यालय का घेराव किया। कर्मचारियों ने जीवछ पासवान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने 15 सितंबर तक वेतन और बकाया डीए भुगतान की मांग का ज्ञापन दिया था। लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पंचम, षष्ठम और सप्तम वेतन आयोग का बकाया भुगतान शामिल है।

 

अन्य मांगों में सेवा पुस्तिका का सत्यापन और दुरुस्तीकरण भी है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और सेवांत लाभ का बकाया भुगतान भी मांगों में शामिल है। कर्मचारी सेवाकाल में मृत कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। साथ ही 1994 से वेतन से काटी गई भविष्य निधि राशि का भुगतान भी मांग में शामिल है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *