Featured

दरभंगा में 2 आपराधिक घटना, बच्चे का शव मिला:पिता बोले- मर्डर के बाद पेड़ से लटका दिया; अपराधियों ने युवक को मारी गोली।

पिता बोले- मर्डर के बाद पेड़ से लटका दिया; अपराधियों ने युवक को मारी गोली।

 

दरभंगा में 12 साल के बच्चे का शव बगीचे में आम के पेड़ से लटका हुआ मिला है। परिजनों ने हत्या के बाद शव पेड़ से लटाने की आशंका जताई है।

मृतक की पहचान अमरेंद्र मंडल के पुत्र प्रदुमन मंडल के तौर पर हुई है। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव की है। मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस।

 

घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस। घर के बाहर मारी गोली इसके अलावा सुपौल-डुमरी रोड स्थित टावर के पास बाइक सवार अपराधियों ने घर के बाहर बैठे एक युवक को गोली मार दी। 1 बुलेट जांघ में लगी है, जबकि दूसरी दीवर में धंस गई। आनन-फानन में परिजनों ने अस्पताल में एडमिट कराया। ऑपरेशन करके डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है।

 

फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। घायल की पहचान राजा चौधरी(22) के तौर पर हुई है। वारदात के समय दोस्त के साथ अपने चाचा के घर के बाहर बैठा था। इस दौरान बाइक से 2 अपराधी पहुंचे। अचानक फायरिंग शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। है। हमलावरों की पहचान और गोलीबारी के कारणों की जांच की जा रही है। ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस टीम।

ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस टीम। दोनों मामले की जांच में जुटी पुलिस इस संबंध में बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि दोनों घटना क्षेत्र के लिए चिंतनीय है। मामले की गंभीरता से जांच की जारी है। घायल युवक ने पुलिस को अपना बयान दिया है। दोषियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *