Featured

महिला लाभ के लिए जीविका समूह से जुड़ने की अनिवार्यता हो खत्म।

महिला लाभ के लिए जीविका समूह से जुड़ने की अनिवार्यता हो खत्म राजद ने बिहार सरकार की महिला रोजगार योजना पर कड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि सरकार ने आम महिलाओं के साथ छल किया है। राजद की खुशबु कुमारी ने कहा कि योजना की जटिलता के कारण साधारण महिलाएं लाभ नहीं…
महिला लाभ के लिए जीविका समूह से जुड़ने की अनिवार्यता हो खत्म मधुबनी, निज संवाददाता। एनडीए की बिहार सरकार की महिला रोजगार योजना को लेकर राजद ने कड़ा हमला बोला है। राजद के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष खुशबु कुमारी ने बताया कि सरकार ने आम महिलाओं के साथ छल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना की प्रक्रिया इतनी जटिल बनाई गई है कि साधारण महिलाएं इसका लाभ नहीं ले सकतीं। उन्होंने सरकार से मांग की कि महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये सीधे उपलब्ध कराए जाएं और जीविका समूह से जुड़ने की अनिवार्यता समाप्त की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *