पुण्यतिथि पर याद किए गए ट्रेड यूनियन के नेता:समस्तीपुर में रेल कर्मियों के लिए किया था काम, श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन।
समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर निजामत गांव में मंगलवार को रेलवे ट्रेड यूनियन के नेता-सह -समाजसेवी स्वर्गीय जंगबहादुर रायजी की “18वीं पुण्य-तिथि ” पर उन्हें याद किया गया । मौके पर”श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया l
कार्यक्रम की अध्यक्षता- ट्रेड यूनियन नेता रामस्वार्थ राय, संचालन- शिक्षाविद सह कवि रामाश्रय राय राकेश, विषय प्रवेश – प्रोफेसर दिनेश्वर राय व धन्यवाद ज्ञापन- ई राजेश कुमार राय ने की l
मौके पर अपने उदगार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय जंग बहादुर रायजी ने सदैव समाज के उत्थान और रेल कर्मचारियों के कल्याण के लिए काम किया था l साल 1974 के ऐतिहासिक रेल हड़ताल में अपनी सक्रिय भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन किया l
डेढ़ साल तक जेल में गुजरना पड़ा
आंदोलन के समय 1974 में लगभग डेढ़ साल तक उन्हें जेल में गुजरना पड़ा l वो एक महान समाजसेवी और क्रान्तिकारी रेल ट्रेड यूनियन के नेता के रूप में सदैव याद किए जाते रहेंगे l
मौके पर रेलवे ट्रेड यूनियन नेता रामस्वार्थ राय, शिक्षाविद रामाशीष राय, शिक्षाविद सह कवि रामाश्रय राय राकेश, पूर्व जिला पार्षद रमेश राय, प्रोफेसर डाo दिनेश्वर राय, स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे l
