Featured

25 किमी दूर जाकर इलाज कराने को मजबूर ग्रामीण, स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी तक नहीं  पहुंची।

बिहार के कैमूर भभुआ जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के सिकरी गांव में मलेरिया और टाइफाइड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। पिछले दो सप्ताह से गांव में यह बीमारी फैल रही है। सैकड़ों लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

गांव में कोई सरकारी अस्पताल नहीं है। मरीजों को इलाज के लिए 25 किलोमीटर दूर खलियारी बाजार और सरकारी अस्पताल जाना पड़ रहा है। अधौरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुद्रिका प्रसाद जायसवाल ने बताया कि ब्लॉक के चिकित्साधिकारी को सूचना दी गई है। लेकिन अभी तक कोई स्वास्थ्य टीम गांव नहीं पहुंची है।

स्थानीय निवासी संजय कुमार जायसवाल, संतोष कुमार भारती, राजकुमार, बिजय कुमार और शनीचरी देवी ने स्थिति की पुष्टि की है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से तत्काल स्वास्थ्य टीम भेजने की मांग की है।

चिंता का विषय यह है कि सिकरी के मरीज खलियारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करा रहे हैं। ऐसे में वहां भी सावधानी बरतने की जरूरत है। इससे बीमारी के और फैलने का खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *