Featured

बिहार के पूर्व मंत्री के घर से चोरों ने पंखा, कूलर, टोंटी तक चुरा ले गए, VIP इलाकों में भी चोर बेखौफ।

विधायक मुरारी प्रसाद गौतम

 

पटना: राजधानी पटना में एक बार फिर से वीआईपी इलाके में चोरों ने पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक मुरारी प्रसाद गौतम के सरकारी आवास को निशाना बना लिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास से चंद कदमों की दूरी पर स्थित विधायक मुरारी प्रसाद गौतम के घर में चोरों ने पंखा, कूलर, टोंटी सहित कई कीमती सामान चुरा लिए हैं. इस बात की जानकारी खुद पूर्व मंत्री ने दी है.

पटना में पूर्व मंत्री के घर चोरी: पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने बताया कि चोरी की घटना का केस सचिवालय थाना में दर्ज करा दिया गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जांच में जुटी है. यह घटना बिहार में बढ़ते अपराध और पुलिस-प्रशासन की सुस्त कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है. हैरानी की बात यह है कि इससे पहले भी कई विधायकों और मंत्रियों के आवासों को चोरों ने निशाना बनाया है.

विधायक मुरारी प्रसाद गौतम 

“मेरे घर से कुछ सामान चोरी हो गया है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. उम्मीद है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा. पुलिस से तेजी से कार्रवाई करने की अपील की.”– मुरारी प्रसाद गौतम, पूर्व मंत्री और विधायक

पंखा, कूलर और टोंटी चुरा ले गए चोर:मुरारी प्रसाद गौतम ने बताया कि चोर कुछ सामान लेकर फरार हो गए हैं.पुलिस मामले की जांच कर रही है, उम्मीद है जल्द ही आरोपियों तक पहुंचेगी.घटना मुख्यमंत्री आवास के नजदीक, वीआईपी इलाके में हुई है.चोरों ने पूर्व मंत्री के सरकारी आवास में सेंधमारी की और पंखा-कूलर से लेकर बेसिन फिटिंग (टोंटी) तक ले उड़े.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल:पुलिस आस-पास के इलाकों में छापेमारी भी शुरू कर दी है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है. इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा शुरू कर दी है. विपक्षी दलों ने राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर सवाल उठाए हैं जबकि सत्ताधारी दल ने कहा है कि पुलिस जल्द ही अपराधियों को पकड़ लेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *