Featured

मधुबनी में महंत की ईंट पत्थर से कुचकर हत्या, पुलिस की जांच जारी।

बिहार के मधुबनी के साहरघाट में सरदार टोल स्थित बाबा मस्तराम कुटी के महंत की ईंट पत्थर से कुचकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

 

जिसके बाद तुरंत लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मृतक 45 वर्षीय रामदास मेहता बताया जा रहा है, जो कई सालों से इसी कुटी पर महंत रूप में रह रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हत्या जरूर शराबियों के द्वारा की गई होगी। पुलिस की टीम इसकी बेहतर तरीके से जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *