Featuredदरभंगा

सीएम ने किया दरभंगा एयर फोर्स स्टेशन के रिंग बांध का उद्घाटन।

दरभंगा: बाढ़ से सुरक्षा प्रदान करने हेतु दरभंगा एयर फोर्स स्टेशन के चारो ओर बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा 14 करोड़ 19 लाख 22 हजार रुपये की लागत से निर्मित 11.84 किमी की लम्बाई में रिंग बांध का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शुक्रवार को संपन्न हुआ। रिंग बांध की पूरी लम्बाई में पी.सी.सी. सड़क निर्माण तथा एयर फोर्स स्टेशन परिसर भाग में बांध के स्लोप में 2.00 किमी लम्बाई में पेभर ब्लॉक पिचिंग के साथ-साथ दरभंगा एयर पोर्ट के अंदर रनवे मुख्य द्वार के बाएं एवं दाएं भाग में बांध के स्लोप भाग पर विभिन्न 10 पैनलों में मोजाइक आर्ट में मिथिला पेंटिंग को उकेरा गया है। इनमें से सात पैनलों का मुख्यमंत्री द्वारा अवलोकन किया गया, इसके साथ ही एयर फोर्स स्टेशन को बाढ़ से सुरक्षा हेतु निर्मित रिंग बांध का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल द्वारा बांध के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं मुख्यमंत्री के सचिव-सह-सचिव, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग अनुपम कुमार, मुख्य अभियंता (सिंचाई) हरि नारायण, अधीक्षण अभियंता (सिंचाई) ब्रजेश मोहन, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, दरभंगा विकास कुमार मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि दरभंगा एयर फोर्स स्टेशन परिसर के अंदर जमा होने वाले वर्षा के पानी की निकास हेतु बांध पर स्लुईस गेट का निर्माण भी कराया गया है। वहीं रिंग बांध के सतत् निगरानी हेतु इसके ऊपर पूरी लम्बाई में पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है।दरभंगा एयर पोर्ट पर आने वाले यात्रियों को मिथिला की संस्कृति एवं क्षेत्रीय कला से परिचय कराने हेतु विभिन्न पैनलों में मिथिला पेंटिंग का प्रदर्शन बड़ी बारीकी से मोजाइक आर्ट में किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *