Featured

मधुबनी में आपराधिक घटनाएं बढ़ीं, दिनदहाड़े हत्या अपहरण और लूटपाट को अंजाम दे रहे हैं अपराधी।

कार्यक्रम . भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मधुबनी की जिला परिषद की बैठक आयोजित।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मधुबनी जिला परिषद की बैठक शहीद भवन स्थित भोगेंद्र झा सभागार में हुई। अध्यक्षता रामनारायण यादव ने की। बैठक को राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने संबोधित किया। उन्होंने कहा, सीपीआई 23 मार्च भगत सिंह शहादत दिवस से 14 अप्रैल 2025 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती तक राष्ट्रव्यापी राजनीतिक अभियान चलाएगी।

 

इस दौरान आम सभा, नुक्कड़ सभा और सेमिनार होंगे। ये कार्यक्रम शाखा, अंचल और जिला स्तर पर होंगे। रामनरेश पांडेय ने कहा, मधुबनी में 20 मार्च को समाहरणालय पर सीपीआई और सीपीएम का संयुक्त आंदोलन सफल रहा। लेकिन प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा दर्ज कर अराजक रवैया अपनाया। यह दुखद है। उन्होंने मांग की कि जिला प्रशासन मुकदमा वापस ले।

 

उन्होंने बताया कि सीपीआई का राज्य सम्मेलन 8 से 12 सितंबर 2025 तक पटना में होगा। 8 सितंबर को पटना में विशाल रैली निकाली जाएगी। जिला मंत्री मिथिलेश झा ने सांगठनिक और राजनीतिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा, जिले में जनता के मूलभूत सवालों को लेकर कई आंदोलन हुए। मधुबनी में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। दिनदहाड़े हत्या, अपहरण और लूट हो रही है। अपराधियों को पुलिस का डर नहीं है।

 

ऐसा लगता है, पुलिस और अपराधियों का गठजोड़ पूरे जिले में सक्रिय है। बैठक को राज्य परिषद सदस्य उपेंद्र सिंह, कृपानंद आजाद, लक्ष्मण चौधरी, बालकृष्ण मंडल, राकेश कुमार पांडेय, सूर्यनारायण यादव, मनोज मिश्रा, अशेश्वर यादव, उदय भूषण महाराज, आनंद कुमार झा, रामनारायण बनरैत, तिरपित पासवान, जामुन पासवान, बिल्टू महतो, राजेश कुमार पांडेय, संतोष कुमार झा, श्रीप्रसाद यादव, अमरनाथ यादव और मनतोर देवी ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *