Featured

फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी करने वाले तीन शिक्षक गिरफ्तार।

फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी करने वाले तीन शिक्षक गिरफ्तार।

 

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड से फर्जी प्रमाण पत्र पर शिक्षक की नौकरी करने वाले तीन शिक्षकों को उनके स्कूल से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों शिक्षकों के खिलाफ प्रमाण पत्रों की जांच के बाद निगरानी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग को सूचना दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार, फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल तीन शिक्षकों को कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस ने गुरुवार को उनके विद्यालय से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शिक्षकों में कुशेश्वरस्थान प्रखंड के मध्य विद्यालय सिसौना में पदस्थापित शिक्षक विनय कुमार पिता चंद्रशेखर राय, ग्राम पकोहवा, थाना कुशेश्वरस्थान, मध्य विद्यालय खेतास कलना में पदस्थापित शिक्षक नरेन्द्र कुमार निराला पिता स्वर्गीय खोखाई ठाकुर, ग्राम बघौनी थाना बहेड़ी तथा मध्य विद्यालय खलासीन में पदस्थापित शिक्षक प्रवीण कुमार आजाद, पिता रामचन्द्र चौपाल ग्राम रामपुर रौता थाना कुशेश्वरस्थान शामिल हैं। तीनों शिक्षकों के प्रमाण पत्र की जांच की गई थी, जिसमें निगरानी की टीम तीनों का प्रमाण फर्जी बताया था। इसके बाद निगरानी की टीम ने कुशेश्वरस्थान थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी, जिसमें तीनों शिक्षक को नामजद किया गया है।

 

इस संबंध में कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने शिक्षकों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी तीनों शिक्षकों के खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने का मामला दर्ज कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *