नाम रानी खातून…काम गांजा बेचना…ठिकाना नेपाल, मधुबनी में धरी गई, ये रहा।
मधुबनी के नेपाल बॉर्डर के पास 5 किलोग्राम गांजे के साथ नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार हुई है. हरलाखी थाना के पिपरौन बॉर्डर पर SSB जवानों ने कार्रवाई की है. एसएसबी अधिकारी को गांजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी, सूचना मिलते ही एसएसबी जवानों ने बॉर्डर के पास घेराबंदी कर भारतीय सीमा में प्रवेश करते ही महिला को रोककर तलाशी लिया. महिला के पास से पैकेट में 5 किलो गांजा बरामद हुआ. गिरफ्तार महिला की पहचान नेपाल के धनुषा जिला के महेंद्र नगर गांव निवासी रानी खातून के रूप में हुई है. गिरफ्तार महिला को हरलाखी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस महिला तस्कर से पूछताछ कर इसके नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है.
