Featured

बेगूसराय  :  शोध कार्य के लिए प्रशांत आनंद को उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित

शोध कार्य के लिए प्रशांत आनंद को उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित

मंझौल निवासी प्रशांत आनंद को राज्यसभा में शोध कार्य के लिए उपराष्ट्रपति ने सम्मानित किया है। इस अवसर पर, कई केंद्रीय और राज्य मंत्री, सांसद और विधायकों ने प्रशांत आनंद और उनके परिवार को बधाई देकर अपनी खुशी व्यक्त की है। प्रशांत आनंद प्रसिद्ध समाजसेवी मोती लाल आनंद और पूर्व प्रखंड प्रमुख शोभा रानी के पुत्र हैं। प्रशांत आनंद, यूथ ऑफ बिहार के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और कई वर्षों से देश के कोने-कोने में सामाजिक कार्य करते हैं। स्थानीय विधायक राजवंशी महतो, पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा, माले नेता चंद्रदेव वर्मा, अ​िधवक्ता दीपक सिन्हा, समाजसेवी दिलीप सिंहा, पूर्व मुखिया साहेब पासवान, मो. जियाउल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रशांत आनंद को बधाई दी है। प्रशांत आनंद ने कहा कि यह सम्मान उनके, उनके परिवार और बिहार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनकी मेहनत और कार्यशैली को दर्शाता है, और उन्हें आगे भी समाज के लिए काम करने के लिए प्रेरित करता है। अमित आनंद ने कहा कि यह सम्मान प्रशांत आनंद के लिए एक नई ऊंचाई की ओर बढ़ने का अवसर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *