Featured

सहरसा : एनडीए कार्यकर्ताओ ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर मनाया जश्न

सहरसा: दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में अपार सफलता के बाद रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर गुरुवार को शंकर चौक पर वैश्य समाज एवं एनडीए के संयुक्त तत्वाधान में विजय जुलूस तथा उत्सव मनाया गया।वैश्य समाज जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह के नेतृत्व मे आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली चुनाव अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी निभा कर सरकार बनाने में अपना योगदान देनेवाली भाजपा के वरिष्ठ नेत्री लाजवंती झा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा एवं यशस्वी गृहमंत्री समेत सभी केंद्रीय एवं प्रदेश के सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय राजधानी में एक सक्षम महिला को मुख्यमंत्री बनाने हेतु धन्यवाद दिया।

उन्हाेंने बताया कि भाजपा मे काम करने वाले साधारण कार्यकर्ताओ को उचित पद व सम्मान मिलता है। जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह ने कहा कि वैश्य समाज से आने वाली रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने पर हर्ष जताते हुए कहा कि वह दिल्ली को विश्व स्तरीय राजधानी बनाने, महिलाओं के मान सम्मान को बढ़ाने तथा सुरक्षा को सुनिश्चित करने में सफल रहेंगी।भाजपा जिला मंत्री राजीव रंजन साह ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने जिस तरह देश की राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री पद पर वैश्य समाज से आने वाली मजबूत नेत्री दिल्ली के समग्र विकास के साथ मोदी जी के किए हुए वादा का पूरा करने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *