Featured

सहरसा :  बजट 2025 को लेकर सहरसा के व्यापारियों में उत्साह:मखाना उद्योग को विशेष पैकेज, 12 लाख तक की आय टैक्स फ्री

केंद्रीय बजट 2025 में बिहार को मिली विशेष सौगातों को लेकर सहरसा के व्यापारियों में हर्ष का माहौल है। कोसी चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने इसे ऐतिहासिक बजट बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

बजट में मखाना उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की गई है, जिससे राज्य के कृषि और व्यापार क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बिहार के छात्रों के लिए सीटों की संख्या बढ़ाई गई है। सबसे बड़ी राहत 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय को कर मुक्त करने की घोषणा से मिली है, जिससे मध्यम वर्ग और व्यापारी समुदाय को सीधा फायदा होगा।

व्यापारियों ने बजट को बताया ऐतिहासिक

कोसी चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव विवेक विशाल ने कहा कि यह बजट बिहार की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। अध्यक्ष अर्जुन दहलान ने व्यापारियों की पुरानी मांगों को पूरा होने पर संतोष जताया। कोषाध्यक्ष रंजीत दास और उपाध्यक्ष सुशील कुमार ने इसे व्यापारिक विकास का मील का पत्थर बताया।

व्यापारिक समुदाय में खुशी की लहर

चैंबर के अन्य पदाधिकारियों संजीव कुमार, पंकज कुमार गुप्ता, चंद्र मनी सिंह, आलोक कुमार सिंह, संदीप रंजन, अमित साह, सुशील कुमार साह और विशाल बगैड़िया ने भी बजट की सराहना की। व्यापारियों का मानना है कि यह बजट न केवल बिहार बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *