Featured

बेगूसराय : लड़की के भेष में रिल्स बनाता था 10वीं का छात्र, मां ने मना किया तो घर में फंदे से लटका मिला शव

सोशल मीडिया पर थे काफी फॉलोअर्स

वहीं छात्र की आत्महत्या के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया। क्योंकि छात्र लड़की के भेष में इंस्टाग्राम फेसबुक और यूट्यूब पर रिल्स बनाकर डालता था। सोशल मीडिया पर छात्र के काफी सारे फॉलोअर्स थे। छात्र के इंस्टाग्राम पर 4 हजार फॉलोअर्स, जबकि यूट्यूब पर 10 हज़ार सब्सक्राइबर था। वहीं, फेसबुक पर काफी ज्यादा फॉलोअर्स थे। छात्र अंकित कुमार लगातार लड़की के भेष में रिल्स बनाकर अपलोड करके अपने गांव में फेमस हुआ था। पूरा मामला नयागांव थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है।

मां ने खाने को लेकर लगाई थी फटकार

मृतक छात्र की पहचान दरियापुर गांव के रहने वाले शंभू पंडित का पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि, अंकित कुमार दसवीं क्लास का छात्र था। उन्होंने बताया कि, अक्सर इंस्टाग्राम फेसबुक यूट्यूब पर लड़की के भेष में आकर रिल्स बनाने का काम करता था। शनिवार की देर शाम भी वह रिल्स बनाकर अपने घर वापस आया था। तभी खाने के लिए मां अंकित कुमार को डांट फटकार लगाया था। इसी से नाराज होकर अंकित कुमार अपने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

रानी एक्टर के नाम से था फेमस

परिजनों का कहना है कि अंकित कुमार गांव का होनहार लड़का था। वह पढ़ाई में भी काफी तेज था। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा नयागांव थाना पुलिस को दी। मौके पर नयागांव थाने की पुलिस पहुंचकर सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार अंकित कुमार का इंस्टाग्राम आईडी रानी एक्टर के नाम से फेमस था।

जानकारी के अनुसार मरने से पहले अंकित कुमार ने 2 घंटा पहले लड़की के भेष में आकर और रिल्स बनाकर इंस्टाग्राम फेसबुक और यूट्यूब पर अपलोड किया था। उसे रिल्स में सच बताना आपको जिससे पहली बार प्यार हुआ था उसका नाम का फर्स्ट लेटर क्या था। इसी लाइन के साथ उसने अपनी लास्ट रिल्स बनाई थी। इस छात्र की आत्महत्या के बाद गांव में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *