Featured

बिहार : बजट में बिहार के लिए मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट, रोजगार समेत कई एलान

बजट में बिहार के किसानों के लिए मखाना बोर्ड का एलान किया गया है. केंद्रीय वित्त मंत्री का यह एलान बिहार के मखाना किसानों को राहत पहुंचाएगी. इससे उत्पादन, प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग का अवसर मिलेगा, जो लोग मखाना निकालने में लगे हैं, वे FPO में ऑर्गनाइज किए जाएंगे. साथ ही वित्त मंत्री ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि बोर्ड किसानों को ट्रेनिंग और सपोर्ट देगा. साथ ही उन्हें सरकार की तरफ से लाभ मिले, ये भी आश्वस्त करेगा.

पटना एयरपोर्ट की बढ़ाई जाएगी क्षमता 

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के लिए एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि पटना एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाई जाएगी. वहीं, जदयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि जिस तरह से अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. गरीबों के कल्याण के लिए बहुत काम किया जा रहा है और आगे भी इसपर काम होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *