Featured

दरभंगा :  दरभंगा में सबसे बड़े रोजगार मेला का आयोजन, 1500 पदों पर होगी सीधे भर्ती, नोट कर लें डेट और समय 

शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सबसे बम्पर और साल 2025 का सबसे बड़ी जब कैम्प दरभंगा श्रम संसाधन विभाग के द्वारा लगाया जा रहा है. इसमें 20 कंपनियां 1500 युवाओं को साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराएगी.

 

दरभंगा. शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सबसे बम्पर और साल 2025 का सबसे बड़ी जब कैम्प दरभंगा श्रम संसाधन विभाग के द्वारा लगाया जा रहा है. इसमें 20 कंपनियां 1500 युवाओं को साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराएगी. यदि आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो इस जॉब कैम्प में आप भी भाग ले सकते हैं.

27 जनवरी 2025 को रोजगार मेला का आयोजन
इस पर विशेष जानकारी देते हुए नियोजन पदाधिकारी अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा द्वारा बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तहत अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा के तत्वावधान में 27 जनवरी 2025 को राजकीय आई.टी.आई रामनगर, लहेरियासराय,दरभंगा के परिसर में एक दिवसीय नियोजन- सह- व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसका समय 10:00 बजे पूर्वाह्न से 4:00 बजे अपराहन् तक होगा.

1500 रिक्तियों हेतु नियोजन करेंगी
नियोजन मेले में निजी क्षेत्र के 20 नियोजक भाग लेंगे, जिसमें एल.आई.सी ऑफ इण्डिया, सिंधुजा माईको क्रेडिट प्रा. लि, एसट्री मोटरर्स ( टाटा मोटरर्स दरभंगा), शिव शक्ति वाहन प्रा. लि.दरभंगा, सैटिंन फिन कॉर्प लि.,आम फाउन्डेशन, विजन इण्डिया, बारबीक्यु नेशन, रिलेवल फस्ट, स्वतंत्रा फाइनेंस, चैतन्या फाईनेंस, सोनाटा फाईनेंस एवं अन्य कम्पनी, 1500 रिक्तियों हेतु नियोजन करेंगी, बाहर के नियोजकों के साथ-साथ स्थानीय नियोजक भी सम्मिलित है.

 

नियोजन मेला में प्रवेश निःशुल्क
स्व-रोजगार हेतु इच्छुक शिक्षित बेरोजगारों हेतु सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर दी जाएगी. नियोजन मेला में भाग लेने हेतु सभी अभ्यर्थी अपना-अपना शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो, नियोजनालय का निबंधन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ अपना बायो डाटा अवश्य लाएंगे. नियोजन मेला में प्रवेश निःशुल्क है, विभाग केवल सुविधाप्रदाता की भूमिका में है, नियोजन की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेवार हैं .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *