Featured

मधुबनी: मधुबनी में CM नीतीश के दौरे से पहले मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

 

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
DSP सुधीर कुमार ने खुटौना थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। सूचना मिली थी कि झांझपट्टी डोमन के राजू कुमार साह के घर में अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। इसपर थानाध्यक्ष नीतीश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने छापेमारी की।

 

 

छापेमारी में पुलिस ने मौके से अर्द्धनिर्मित अग्नेयास्त्र, देशी पिस्तौल, निर्माण सामग्री और लेथ मशीन सहित कई सामान जब्त किए। वहीं, इस दौरान पुलिस ने राजू कुमार साह और मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के हाजी सुभान गांव के राज कुमार चौधरी उर्फ बिरजू चौधरी को गिरफ्तार किया।5 लोगों को किया गिरफ्तार
पूछताछ के बाद, पुलिस ने खुटौना के इस्तियाक आलम के किसान ऑटो पाटर्स की दुकान पर भी रेड की। यहां मिनी गन फैक्ट्री का एक और खुलासा हुआ। इस जगह से भी पुलिस को अर्द्धनिर्मित हथियार और देशी पिस्तौल समेत अन्य सामग्री बरामद हुई।

 

इसमें पुलिस ने 3 सगे भाई इस्तियाक आलम, इफ्तिकार आलम और इमतियाज आलम को गिरफ्तार कर लिया। DSP ने कहा कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड राज कुमार चौधरी है, जो पहले भी बंगाल की एक जेल में रह चुका है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस सफल अभियान में थानाध्यक्ष नीतीश कुमार, पुलिस बल के अन्य सदस्य और स्थानीय पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *