Featured

बिहार: पूर्व IPS आचार्य किशोर कुणाल का निधन, पटना के महावीर अस्पताल में ली अंतिम सांस 

बिहार की राजधानी पटना में महावीर मंदिर न्यास के सचिव किशोर कुणाल का निधन हो गया. उनके निधन की खबर से शोक की लहर है. डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें हार्ट अटैक आया था. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें महावीर वात्सल्यअस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. बिहार: पूर्व IPS आचार्य किशोर कुणाल का निधन, पटना के महावीर अस्पताल में ली अंतिम सांस महावीर मंदिर न्यास के सचिव किशोर कुणाल ।

 

बिहार की राजधानी पटना में महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का निधन हो गया. उनके निधन की खबर से शोक की लहर है. डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें हार्ट अटैक आया था. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें महावीर वात्सल्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. वह 1983 में पटना के एसपी बने थे.

 

आईपीएस की सेवा से रिटायर होने के बाद आचार्य किशोर कुणाल सामाजिक कार्यों से जुड़ गए और वर्तमान में वो बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष और पटना के चर्चित महावीर मन्दिर न्यास के सचिव थे. आचार्य किशोर कुणाल को रविवार सुबह हार्ट अटैक आया था. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें महावीर वात्सल्य अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वे 74 वर्ष के थे. उनका जन्म भूमिहार ब्राह्मण परिवार में 10 अगस्त 1950 को हुआ था. उनकी शुरूआती शिक्षा मुजफ्फरपुर जीले के गांव बरुराज में हुई. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से इतिहास और संस्कृत की पढ़ाई की और साल 1970 में ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की. 1983 में उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएट किया. उपमुख्यमंत्री ने जताया शोक आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक जताया है.

 

उन्होंने किशोर कुणाल के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है. उपमुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है ‘पटना महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, पूर्व IPS अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल जी का हृदयाघात से निधन की खबर अत्यंत ही दुःखद है. किशोर कुणाल जी की धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में महती भूमिका रही है.उनकी विदाई से बिहार को गहरा आघात लगा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *