Featured

मधुबनी : मधुबनी कोहरे में सकरी, झंझारपुर में लगातार होती हैं दुर्घटनाएं, पिछले वर्ष 36 से अधिक दुर्घटना हुई, इनमें 13 की मौत

मधुबनी शहर में प्रवेश करने से पहले नेशनल हाइवे व स्टेट हाइवे पर अवैध तरीकें से सैकड़ों स्थानों पर ट्रकों को खड़ा किया जा रहा है. इस कारण लगातार हादसे हो रहे हैं. खासकर सकरी से होकर गुजरने वाली एनएच 57, मधुबनी- बाबूबरही, मधुबनी-रहिका, मधुबनी- झंझारपुर, मधुबनी-जयनगर, सकरी-मधुबनी, दरभंगा-बसैठ-बेनीपट्टी, बेनीपट्टी-पुपरी सड़क समेत अन्य सड़कों पर धड़ल्ले से अवैध तरीके से ट्रकों को खड़ा किया जा रहा है.

घने कुहासा होने के कारण वाहन चालकों को सड़क किनारे खड़ी ट्रक नहीं दिखायी देता है जिसके कारण लगातार सड़क दुघर्टना हो रही है. बीते तीस दिनों में कुहासा से कारण ट्रक की चपेट में पांच लोगों की मौत हुई है. कुहासा के कारण जयनगर में दो लोगों की मौत सड़क किनारे खड़ी ट्रक में टकराने से हो गयी. जबकि इन घटनाओं में पांच लोग बूरी तरह से जख्मी हो गए. वहीं चार दिन पहले झंझारपुर में एनएच 57 पर कुहासा में दिखायी नहीं देने के कारण आठ बड़ी वाहन आपस में टकरा गयी. सड़कों पर अवैध से हो रहे ट्रक पार्किंग रोकने की जिम्मेवार परिवहन विभाग व पुलिस की नहीं लेकिन ये दोनों विभाग हादसे को रोकने के लिए कुड नहीं कर रही है.

लाइन होटलों के आसपास बड़ी संख्या में जमा होते ट्रक

मधुबनी क्षेत्र में एनएच- 57 के किनारे एक दर्जन से अधिक लाइन होटल है. जहां दर्जनों बड़ी वाहन व ट्रक अवैध तरीके से खड़ी रहती है. इस वजह से सड़क पर नियमित हादसे हो रहे हैं. बीते अगस्त माह में हाइवा की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. जबकि नवंबर 2024 में हाईवे दुर्घटना दो लोगों की मौत हो गई थी. इस माह अगस्त में सर्विस सड़क पर अज्ञात युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. इसके बावजूद यहां दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया.

 

एनएच-57 के सकरी थाना क्षेत्र में कई प्रमुख जगह दुर्घटनाओं का हॉटसपाट बना हुआ है. जहां पिछले एक वर्ष मे दर्जनों दुर्घटना हुई है. कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना लगातार हो रही है. पिछले वर्ष कोहरे के कारण सीतामढ़ी विधायक समेत पांच लोग सड़कों पर खड़े ट्रकों के कारण दुर्घटना के शिकार बने. तो पिछले वर्ष ही गोवाहाटी से बनारस जा रही एक कार कोहरे के कारण एनएच पर खड़ी बांस लगी ट्रक में जा घुसी जिसमें मां-बेटा की मौत हो गयी थी. वहीं भवानीपुर से मुंडन करा कर लौट के दौरान पुरानी बाज़ार सकरी मे मैजिक वाहन गिट्टी लदी ट्रक मे जा टकराई जिसमे मुंडन करा कर लौटने वाले बच्चे व एक महिला की मौत हो गयी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *