बिहार : घने कोहरे के बीच बढ़ेगा थोड़ा तापमान, बिहार में मंगलवार को लीजिए धूप का आनंद
मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है. पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है. आगे भी तापमान में गिरावट जारी रहने और कोहरे का प्रभाव बढ़ने की आशंका है. पटना. बिहार में ठंड से जनजीवन प्रभावित है. सोमवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ी. वैसे मौसम विभाग ने दी राहत वाली खबर दी है. मंगलवार को हल्का कोहरा और आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है. हवाओं का रुख बदलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि पटना समेत कुछ जिलों में तापमान में मामूली गिरावट भी संभव है.
मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि मंगलवार को पूरे बिहार में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. बिहार में ठंड का प्रकोप जारी पटना मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को बिहार में ठंड का प्रकोप जारी रहा. लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा. मंगलवार को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हल्का कोहरा भी रहेगा. हालांकि, उत्तर-पश्चिमी हवाओं की जगह पुरवा हवाएं चलने की संभावना है. इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. इस बदलाव से उत्तर और पूर्व बिहार के लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
न्यूनतम तापमान 10-13 डिग्री सेल्सियस के बीच मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को बिहार के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. पटना में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है. पश्चिम दिशा से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
