Featured

दरभंगा : दिल्ली से दरभंगा पहुंचा युवक 7 दिनों से लापता:मां ने आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार, कहा- पुलिस चाहे तो आखिरी लोकेशन ट्रैक कर सकती है 

दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के झगरुआ गांव के वार्ड 7 निवासी मोहम्मद यतीम की पत्नी ने दरभंगा जीआरपी थाना में अपने 34 वर्षीय पुत्र जियाउल के लापता होने का मामला दर्ज कराया है। लापता युवक की मां रवीना खातुन ने पुलिस को बताया है कि 24 नवंबर को बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से उसका पुत्र दिल्ली से दरभंगा रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां उतरने के बाद उसने घर के लोगों को फोन पर जानकारी दी कि मैं दरभंगा पहुंच गया हूं। शाम तक इंतजार करने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा।
इसके बाद लोगों ने उसे फोन करने का प्रयास किया तो उसका फोन स्विच ऑफ बताने लगा। इसके बाद परिजन उसे अपने परिचितों और रिश्तेदारों के यहां ढूंढने लगे। लेकिन उसका कुछ भी अब तक पता नहीं चल पाया है। अब तक युवक के कुछ पता नहीं चल अपने से परिजनों के बीच किसी अनहोनी की और शंका है।
सभी चिंतित है। पुलिस से लगाई मदद की गुहार परिजनों का कहना है कि जियाउल मानसिक रूप से स्वास्थ्य था। वह दिल्ली में रहकर कई वर्षों से काम कर रहा था। युवक दिल्ली से घर के लिए अकेला ही निकला था। इसलिए उसके दरभंगा स्टेशन पहुंचने के बाद के मूवमेंट की कोई जानकारी अब तक परिजनों को नहीं पता चल सका है। आगे कहा कि यदि पुलिस चाहे तो युवक के फोन नंबर से उसका आखिरी लोकेशन ट्रेस कर पता लगाया जा सकता है।
लेकिन 28 नवंबर को ही जीआरपी थाना में मामला दर्ज होने के बाद 3 दिन बीत गए हैं। अब भी युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। मामले में दरभंगा जीआरपी थाना में लापता युवक की मां रवीना खातून के आवेदन पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जीआरपी अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल युवक की जानकारी नहीं मिल पाई है। छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *