Featured

दरभंगा : 12 दिन से लापता नाबालिग, परिजनों में आक्रोश:दरभंगा में गांव के युवक पर अपहरण का आरोप, पुलिस बोली-प्रेम प्रसंग का मामला; जांच जारी

दरभंगा में गांव के युवक पर अपहरण का आरोप, पुलिस बोली-प्रेम प्रसंग का मामला; जांच जारी

दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता के आवेदन पर कमतौल थाना में अपहरण का केस दर्ज किया गया है। हालांकि अब तक नाबालिग का कुछ पता नहीं चल पाया है जिससे परिजनों में आक्रोश है।

घटना बीते 18 नवंबर की है। FIR 28 को हुई है। वहीं, दो दिन बाद भी पुलिस उसे खोज नहीं पाई है। हालांकि कमतौल थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत निवासी एक नाबालिग लड़की प्रेम प्रसंग में जाले थाना क्षेत्र के पकटोला निवासी युवक के साथ चली गई है। मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, पता लगाया जा रहा है।

बताया गया कि 18 तारीख को लड़की अपने गांव के ही हाई स्कूल में पढ़ाई करने सुबह 9 बजे घर से निकली थी। शाम 4 बजे तक जब वह घर नहीं लौटी, तो पिता और परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। रिश्तेदार, परिचित सहित किशोरी के दोस्तों से काफी पूछताछ करने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो सभी थाना में पहुंचे।

पिता ने बताया कि खोजबीन के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर एक बजे जब उसकी बेटी स्कूल से बाहर निकली। जाले थाना क्षेत्र के पकटोला निवासी राजकुमार झा उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गया। फिर पता चला कि गांव के ही एक व्यक्ति ने बच्ची को अपहरण कर शादी की नीयत से रखा है तो केस दर्ज कराया ।

थाने में भी तुरंत प्राथमिक की दर्ज नहीं की गई। परिजन अधिकारियों और जनित प्रतिनिधियों के पास फरियाद लेकर दौड़ते रहे तब जाकर लगभग एक सप्ताह बाद FIR दर्ज हुई। परिजन अभी संतुष्ट नहीं है। परिजनों का कहना है कि प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है।

सदर SDPO-2 ज्योति कुमारी ने बताया कि फिलहाल उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले ही एफआईआर दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *