Featured

बिहार : छठ में बारिश दिखा सकती है अपना अलग रूप, बिहार के इन 17 जिलों में बारिश का अलर्ट हुआ जारी, जानें और राज्यों के मौसम के हाल

छठ में बारिश दिखा सकती है अपना अलग रूप

बिहार के इन 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

नवंबर का महीना शुरू हो चुका है लेकिन कई जगहों पर अब भी ठंड ने दस्तक नहीं दी है। साथ ही बारिश ने अब भी पीछा नहीं छोड़ा है। छठ के महापर्व में भी बारिश ने अपना रूप दिखाना बंद नहीं किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना है। हालांकि, सुबह कोहरे के साथ-साथ ठंडक महसूस हो सकती है साथ ही बारिश भी हो सकती है।
कैसा रहने वाला है छठ पूजा में मौसम?

मौसम विभाग ने पटना में छठ पूजा के समय मौसम का पूर्वानुमान बताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, छठ पूजा के संध्या अर्घ्य और सुबह के अर्घ्य में बारिश हो सकती है। जिसके चलते 17 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी जिससे ठंड का एहसास हो सकता है।

किन जिलों में बारिश का अलर्ट?

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है। जिसमें नवादा, किशनगंज, सिवान, मधेपुरा, पूर्णिया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, मधुबनी, गोपालगंज, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी जिले शामिल हैं। इन्हीं जिलों में 6 से 8 तारीख के बीच में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ और जिलों में बादल छाए रहने के अनुमान हैं।

कब से बढ़ सकती है ठंड?

मौसम विभाग के मुताबिक, 6 नवंबर से देश के कई जगहों के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसके चलते सुबह और शाम में ठंड महसूस हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 नवंबर से ठंड में बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगी। जिसमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलावा कई और राज्य शामिल हैं। साथ ही सुबह में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहती है जिसे गाड़ी चलाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *