Featured

आयुष्मान भारत योजना को लेकर वार्ड पार्षदों के बीच कार्यशाला आयोजित।

महापौर अंजुम आरा की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से संबंधित विषय पर सभी वार्ड पार्षदों के साथ सोमवार को कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया।

कार्यशाला में जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आयुष्मान भारत योजना पर विस्तृत प्रकाश डाला। जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत का कार्ड बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र परिवार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री हितग्राही पत्र या राशन कार्ड एवं आधार कार्ड के साथ जिले के किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर एवं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अन्तर्गत प्रति परिवार प्रतिवर्ष पांच लाख तक का निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

जिला कार्यक्रम समन्वयक ने बताया कि नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को नगर निगम क्षेत्र के लाभुकों की सूची उपलब्ध कराई जा रही है। बताया कि आयुष्मान भारत योजना में जुड़ने के लिए इच्छुक अस्पताल आवश्यक कागजातों के साथ जैसे बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट सर्टिफिकेट, फायर सर्टिफिकेट, पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट, एवं क्लीनिकल सर्टिफिकेट के साथ जिला कार्यान्वयन इकाई, कार्यालय से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। महापौर ने सभी वार्ड पार्षदों से अनुरोध किया कि वे अपने क्षेत्र के सभी पात्रता धारित लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनवाएं जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *