Featured

दरभंगा :सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत; दरभंगा से लौट रहे थे दोनों, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

राजा राम साह अपनी बेटी को बाइक पर बैठा कर दरभंगा से लौट रहे थे। सुरसंड-पुपरी मुख्य पथ पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सीतामढ़ी में सड़क हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई। दोनों बाइक से दरभंगा से लौट रहे थे। स्टेट हाईवे 87 सुरसंड-पुपरी मुख्य पथ पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला सुरसंड थाना क्षेत्र के धनारी मोर और कोवारी के बीच की है।
परीक्षा दिलाने के लिए दरभंगा गए थे
मृतक पिता की पहचान जिले के परिहार थाना क्षेत्र के बराही गांव निवासी राजा राम साह के रूप में की गई है। वहीं उनकी पुत्री मधु प्रिया (18) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राजा राम साह अपने पुत्री मधु प्रिया को परीक्षा दिलाने के लिए दरभंगा गए थे। इसी दौरान परीक्षा देकर सुरसंड स्थित घर पर लौट रहे थे, तब बीती रात एसएच 87 पर दुर्घटना के शिकार हो गए। इसके कारण उन दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पान की दुकान चलाते थे राजा राम साह
बता दे कि राजा राम साह वर्तमान में सुरसंड के बराही पेट्रोल पंप के सटे बगल में छोटा सा पान की दुकान चलाते थे। उसी से अपने बच्चे और परिवार का भरण पोषण करता थे। इस घटना की सूचना मिलते ही बराही गांव से भी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि समाजसेवी मृत्युंजय नाथ ओझा सहित दर्जनों ग्रामीण पहुंचे और स्थानीय थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर सुरसंड थानाध्यक्ष धनंजय पांडेय, अवर निरीक्षक राजेश कुमार साह, पुलिस जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *