Featured

मधुबनी : मनरेगा कार्यालय पर जॉब की मांग को लेकर प्रदर्शन:मधुबनी में महिलाएं बोली-5 महीने से बेरोजगार, पदाधिकारी, सेवक कर रहे मनमानी

मधुबनी में महिलाएं बोली-5 महीने से बेरोजगार, पदाधिकारी, सेवक कर रहे मनमानी
मधुबनी के बिस्फी प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय पर बिस्फी के दर्जनों मजदूरों ने जॉब को लेकर प्रदर्शन किया। मजदूर प्रदीप राम, सोनी देवी, सुखरी देवी, चानो देवी, सुरेश दास, सीता देवी सहित अन्य मजदूरों का कहना था कि पांच महीनों से हम सभी बेरोजगार होकर बैठे हैं।

दशहरा जैसे पर्व पर हम सभी के हाथ खाली हैं। काम नहीं मिल रहा है। जॉब के लिए मनरेगा में आवेदन दिया है, लेकिन मनरेगा के पदाधिकारी, रोजगार सेवक तथा कर्मी द्वारा मनमानी की जा रही है। नया जॉब कार्ड देना था, लेकिन नहीं दी जा रही है। यहां तक कि कहने पर डांट फटकार कर भगा दिया जाता है।

कार्य की मांग को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन में दो दर्जन से अधिक महिला और पुरुष मजदूर थे। मौके पर मनरेगा पीओ जीवेंद्र चंद्रा कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। फोन पर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मजदूरों द्वारा जॉब के लिए डिमांड मिली है। कार्रवाई की जा रही है। जॉब कार्ड की अनुपलब्धता है। जिला से मिलने पर कार्ड निर्गत कर दी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *