बेगूसराय : 47-56 गैंग का नाम और पुलिस की आंखों में धूल झोंकना काम, बड़ी थी तैयारी पर पीछे पड़ गई बेगूसराय पुलिस
एके 47 और एके 56 नाम सुनते ही लोग के जेहन में खतरनाक हथियार की तस्वीर उभर आती है. लेकिन, बेगूसराय में एक ऐसे गैंग का खुलासा किया गया है जो 47-56 नाम से चलता था. इसके सरगना को जब बेगूसराय पुलिस ने पकड़ा तो कई खुलासे हुए हैं।
बिहार में 47-56 नाम का गैंग आरोपी सुजीत सरकार ने बना रखा था.
सुजीत सरकार अपने गैंग को व्हाट्सएप ग्रुप पर काफी सक्रिय रखा था.
बड़ी वारदात की तैयारी की सूचना पर बेगूसराय पुलिस ने लिया एक्शन.
बेगूसराय. बिहार की बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. यहां 47-56 नाम से संचालित सक्रिय गैंग के सरगना सुजीत सरकार सहित दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. इसके पास से दो देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस तीन मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद किया है. यह गिरफ्तारी मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की है. बताया जा रहा है कि 47 और 56 नाम से संचालित सक्रिय गैंग के सरगना सुजीत सरकार को पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर लगातार फरार चल रहे थे.
बताया जा रहा है कि बीती रात मुफस्सिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 47-56 गैंग के सक्रिय गैंग सुजीत सरकार किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है. इसी सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाने के पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. इसके तहत 47-56 गैंग के सक्रिय सुजीत सरकार को एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया. जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से दो देसी कट्टा और कई जिंदा कारतूस भी बरामद किया.
इस संबंध में सदर डीएसपी 1 सुबोध कुमार ने बताया है कि मुफस्सिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुजीत सरकार अपने सहयोगी के साथ किसी बड़ी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में निकले थे. इस सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाने के पुलिस ने उसका पीछा कर छापेमारी अभियान चलाया. उन्होंने बताया है कि इसका मुख्य पेशा मोटरसाइकिल लूट जैसी घटना को अंजाम देना था. डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि सुजीत सरकार 6 कांडों में अभियुक्त था और वह फरार चल रहा था.
डीएसपी ने आगे बताया कि जनवरी महीने में सुजीत सरकार के द्वारा चार मोटरसाइकिल लूट कांड को अंजाम देकर फरार हो गया था. इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही थी. बकौल डीएसपी सुजीत सरकार 47-56 गैंग का सरगना है. एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से 47-56 ग्रुप चलता है और उस ग्रुप के सक्रिय रखता है. इसका मुख्य अपराध में शराब का धंधा करना, मोटरसाइकिल लूट को अंजाम देना और जमीन को हथियार के बल पर कब्जा करना था.
