सहरसा : कर्पूरी चौक का शिलापट्ट हटा पटेल का फोटो रखा
एसपी कार्यालय के समीप कर्पूरी चौक के नाम पर स्थानीय भाजपा विधायक आलोक रंजन के विधायक मद की राशि से चौक का शिलान्यास किया गया। चौक बनने के बाद उस पर कर्पूरी ठाकुर का फोटो लगाया गया। फिर उसे हटा कर और शिलापट तोड़कर अज्ञात लोगों ने उस चौक पर सरदार पटेल का फोटो लगा दिया। इसके विरोध में बीते चार दिनों से कर्पूरी विचार मंच और जिला नाई संघ से जुड़े लोग धरना दे रहे हैं। जननायक और महापुरुष में किसकी प्रतिमा लगे इसको लेकर धीरे -धीरे राजनीति भी गर्मा रही है। सत्ताधारी दल और प्रशासन चुप्पी साधे है लेकिन कांग्रेस कर्पूरी ठाकुर विचार मंच के धरना को समर्थन दिया है।
इधर शिलापट्ट को तोड़ने के खिलाफ चौथे दिन शनिवार को भी कर्पूरी विचार मंच, जिला नाई संघ एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि धरना पर बैठे रहे। जिला नाई संघ के अध्यक्ष बिजेंद्र ठाकुर ने कहा कि विधायक डॉ. आलोक रंजन ने 25 जनवरी को एसपी चौक के निकट कर्पूरी ठाकुर चौक की आधारशिला रखी थी। कर्पूरी चौक पर स्मारक स्थल बनने के बाद मंगलवार रात को शिलापट्ट गायब हो गया। सुबह एक नया शिलापट्ट देखा गया। जिसमें पूर्व से कर्पूरी चौक की जगह लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल चौक लिखा था। शिलापट्ट गायब होने की सूचना पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार झा धरना में शामिल होकर समर्थन दिया।
धरना में खेग्रामस के विक्की राम संघ सचिव शिव शंकर ठाकुर, तारिणी ठाकुर, राज्य पार्षद खेग्रामस माले संतोष राम, इंसाफ मंच के उपाध्यक्ष कमल किशोर यादव, दिलीप भारती, पंकज ठाकुर, रंधीर ठाकुर, झगरु ठाकुर, उमेश ठाकुर, संजय ठाकुर, भवेश यादव, विजय कुमार चौधरी, चंदन ठाकुर, राजू ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, गणेश ठाकुर, नागो ठाकुर, अनिल ठाकुर, सिकंदर ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, संजय ठाकुर, सुधीर ठाकुर, पवन ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर, सुशील ठाकुर, चंदन ठाकुर सहित कई मौजूद थे।
