Featured

मधुबनी : दुकान के पास नवजात को छोड़कर भागी मां:गर्मी का हवाला देकर रुकी थी, पुलिस ने मधुबनी सदर अस्पताले में कराया भर्ती

बरामद बच्ची। बरामद बच्ची। मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बासोपट्टी बाजार के जामा मस्जिद जाने वाली गली में एक मां ने अपने ही नवजात बच्ची को छोड़कर चली गई। जिसे सड़क पर पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दिया। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। दुकान के पास रखकर भागी स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि महिला अत्यधिक गर्मी के कारण अपने बच्चा को धूप के हवाला देकर सड़क किनारे रुकी और अचानक एक स्थानीय महिला के दुकान के पास रखकर फरार हो गई।

मस्जिद के पास से आ रही थी महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि नवजात शिशु की मां ने कहा कि मैं मस्जिद के पास से आ रही हूं। महिला के साथ में एक और बच्चा उनके साथ था। महिला को स्थानीय लोगों ने पीछा भी किया। परंतु नवजात शिशु की मां बच्चे को छोड़कर फरार हो गई। इस घटना को लेकर बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है। नवजात बच्चे की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। बच्चा को स्थानीय लोग मे से आगे आए गोद लेने के लिए। पुलिस ने बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया। फिलहाल पुलिस ने बच्चे को चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *