Featured

तेज आंधी के साथ बारिश…पीपल का पेड़ गिरा:छपरा के धोबवल में तीन घायल, एक की हालत गंभीर

छपरा में शनिवार को तेज आंधी और बारिश के कारण नगरा प्रखंड के धूप नगर धोबवल पंचायत में बाड़ी धोबवल गांव में एक हरा भरा पीपल का पेड़ गिर गया। घटना में तीन लोग घायल हो गए है। घायलों में धोबवल गांव निवासी राजेश्वर राय, कन्हैया साह, कृष्णा साह और विवेक कुमार उर्फ बूढ़ा का नाम शामिल है।

घायल कृष्णा राय की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सभी लोग पीपल पेड़ के आस-पास खड़े थे। इस दौरान चार गुमटी भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी जलालपुर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना पर खैरा थाना की डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क से पेड़ को हटाने का काम शुरू कर दिया है। इस

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *