Featuredदरभंगा

विशाल पासवान हत्याकाण्ड मामले में एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे।

दरभंगा। बेंता थाना क्षेत्र के अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान हत्या मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। बता दें कि अल्लपट्टी के रहने वाले देवानंद पासवान के 35 वर्षीय पुत्र रविवार को अल्लपट्टी स्थित मध्य विद्यालय के निकट चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था। जिसे ईलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां सोमवार की शाम ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। विशाल पासवान शहर की एक निजी अस्पताल में कार्य करते थे।

रविवार की देर शाम ड्यूटी कर घर वापस जा रहे थे, इस दौरान आरोपियों ने मिडिल स्कूल के पास घेर लिया और चाकु मारकर बुरी तरह घायल कर दिया।

हलांकि ईलाज के दौरान पुलिस को दिए फर्द बयान में अल्लपट्टी किराने वाले विजय पासवान, उसका भाई संतोष पासवान, भगिना अविनाश पासवान व लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज का रहने वाला दत्ता का नाम बताया था।

पुलिस दबिश के कारण नामजद आरोपी विजय पासवान ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। वहीं आरोपी विजय पासवान के पुत्र बल्लू पासवान को बेंता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस दवाब के कारण विजय पासवान न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

जल्द हीं फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों जमीन कारोबारी है। जमीन के खरीद बिक्री को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *