Featured

जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर वर्चुअल मोड में कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन कृषि विभाग दरभंगा द्वारा किया गया, जिसमें जिला स्तर पर जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला मिशन प्रबंधक जल-जीवन-हरियाली एवं जल-जीवन-हरियाली से संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी गण उक्त आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

वही राज्य स्तर से कार्यक्रम में मुख्य सचिव बिहार सरकार, प्रधान सचिव कृषि विभाग, निदेशक जल-जीवन-हरियाली एवं कृषि विभाग के राज्य स्तर के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित हुए।
परिचर्चा का विषय वैकल्पिक फसल, टपकन सिंचाई, जैविक खेती एवं नए जल स्रोतों का सृजन रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *