Featuredदरभंगा

पिस्टल के बल पर अस्पताल जा रहे व्यक्ति से पंद्रह सौ की लूट।

दरभंगा: सुपौल बाजार के एक निजी अस्पताल से एक दुधमुंहे बच्चे का शव लेने आ रहे परिजनों के साथ बदमाशों ने पिस्टल के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना हाटी-पिपरा सड़क के सोनबरसा पुल पर होने की बात बतायी जा रही है।

पीड़ित बलहा गांव के राम ललित मुखिया के पुत्र लालू मुखिया ने बताया कि बुधवार की रीत करीब तीन बजे अपने पिता के टेंपो से एक निजी अस्पताल में भर्ती दुधमुंहे भतीजे की मौत की खबर सुनकर वे लोग अस्पताल जा रहे थे।

इसी बीच नकाबपोश चार-पांच बदमाशों ने सोनबरसा पुल के पास टेंपो को रोककर पिस्तौल के बल पर 1500 रुपए लूट लिये।

इस बाबत पीड़ित स्वजन ने बताया कि नकाबपोश चार-पांच बदमाश पैसे लूटकर हाटी की ओर भाग गये। थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन ने बताया कि इस घटना के बारे में कोई जानकारी मुझे अभी नहीं नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *