Featuredदरभंगा

ज्वेलरी शॉप से गहने, रुपए के साथ-साथ कुल 6 लाख रुपए की संपत्ति की चोरी।

दरभंगा में थाने से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर एक ज्वेलरी शॉप से गहने, रुपए के साथ-साथ कुल 6 लाख रुपए की संपत्ति की की चोरी हुई है। घटना की जानकारी तब मिली जब दुकान मालिक दुकान खोलने सुबह पहुंचा। इसके बाद स्थानीय थाने को सूचना दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

मामला बड़गांव ओपी थाना क्षेत्र के अधलार, आइस डीह अंबेडकर चौक स्थिति दुकान खुशी ज्वेलर्स का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकान के मालिक गोविंद ने बताया कि वो कल शाम करीब 6 बजे अपना दुकान बंद कर घर चले गए थे। चोरों ने इस घटना को रात के समय में अंजाम दिया है।

6 से 7 लाख के कीमत की चोरी हुई है। 50 हजार कैश भी शामिल था। दुकान पर रखे बंधक का सामान ज्यादा गया है। उन्होंने आगे बताया की पुलिस कॉल करने के बाद आई थी। आने में समय थोड़ा ज्यादा लगा है।

इस संबंध ने ओपी थाना अध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही हमलोग मौके पर पहुंचे हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दुकानदार से भी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद अग्रतर कारवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *