Featuredप्रादेशिक

युवक में मांगा किराया तो मिली गोली, जानिए पूरा मामला।

जमुई : बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है ये जमुई की घटना से समझा जा सकता है। यहां एक ई-रिक्शा ड्राइवर को किराया मांगना महंगा पड़ गया। तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट की और फिर गोली मार दी। जिसमें ई-रिक्शा ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।

जमुई में ई-रिक्शा ड्राइवर पर फायरिंग का पूरा मामला लछुआड़ थाना इलाके का है। जाजल मोड़ के पास मंगलवार की रात पूरी घटना हुई है।

बताया जा रहा कि तीन संख्या में आए युवकों ने पिस्टल निकाला और ई-रिक्शा चलाने वाले राजा कुमार को गोली मार दी। घायल ड्राइवर राजा कुमार की पहचान सिकंदरा के रहने वाले शंभू साव के बेटे के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा कि तीन से चार लोग ई-रिक्शा से जाजल गांव गए थे। वहां पहुंचने पर ई-रिक्शा चला रहे राजा कुमार ने उनसे किराया मांगा। बस फिर क्या था उन युवकों ने किराया देने से मना कर दिया। जब राजा कुमार ने फिर उनसे अपने किराये की डिमांड की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। राजा कुमार को पेट और छाती में गोली लगी है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। इधर किसी तरह से घायल शख्स को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिर घायल ड्राइवर से मिलने सदर अस्पताल भी गई। वहां शुरुआती जानकारी के बाद पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है। वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश की जा रही है।

हालांकि, जिस तरह से ये वारदात हुई वो चौंकाने वाली है। आखिर ई-रिक्शा ड्राइवर तो अपना किराया ही मांग रहा था ऐसे में फायरिंग कर देना कहां तक जायज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *