Featuredदरभंगाप्रादेशिक

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने दरभंगा में किया क्षेत्र भ्रमण।

दरभंगा: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के पदाधिकारी द्वारा सक्षम आँगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 मिशन शक्ति अन्तर्गत वन स्टॉप सेंटर एवं वत्सल अन्तर्गत दरभंगा जिला का क्षेत्र भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान रजनीश कुमार अंडर सेक्रेट्री फाइनेंस महिला एवं बाल विकास मंत्रालय एवं आशीष भट्टाचार्य सेक्शन ऑफिसर, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा वन स्टॉप सेन्टर के साथ-साथ बहादुरपुर के आँगनवाड़ी केन्द्र एवं बाल गृह का निरीक्षण किया गया।

उक्त अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समेकित बाल विकास परियोजना) डॉ. रश्मि वर्मा के साथ-साथ डॉ. मनोज कुमार, रिफत परवीन एवं डॉ. कुमारी चंद्रा, वन स्टॉप सेन्टर, दरभंगा के केन्द्र प्रशासक अजमातून निशा, मिशन को- ऑर्डिनेटर ऋषि कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *