Featuredदरभंगाप्रादेशिक

अवैध संबंध का राज खुलने के डर से मां ने किया बेटे का कत्ल।

बिहार में मां-बेटे के मधुर और पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक कलंक कथा सामने आई है जहां एक मां ने अपने अवैध संबंध का राज खुलने के डर से अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी. आरोपी महिला ने अपने ही 10 साल के बेटा की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना बिहार के कटिहार जिला की है. दरसलल 12 जुलाई देर रात डंडखोरा थाना क्षेत्र के रायपुर वार्ड नंबर 10 में ये घटना हुई थी.

इस मामले में पुलिस ने तौसीफ की मां रुखसाना और उसके प्रेमी नौशाद को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर लिया है साथ ही जिस धारदार चाकू से गला रेतकर तौसीफ की हत्या की गई थी उसे भी बरामद कर लिया है. मुख्यालय डीएसपी रश्मि ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में 13 जुलाई को घटना के बाद तौसीफ के पिता मोहम्मद क्यूम अंसारी के बयान पर दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था. बाद में पुलिस को इस मामले की जांच में पता चला कि तौसीफ की मां रुखसाना ही असली गुनहगार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *